Live

कुढ़नी जीत से BJP नेता जोश में..

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा नीतीश सरकार की आज राज्यपाल फागू चौहान से करेंगे शिकायत..

A
Arun Chourasiaलेखक

patna:-कुढ़नी विधानसभा के उपचुनाव में मिली जीत के बाद बिहार बीजेपी(bihar bjp) के नेताओं का उत्साह चरम पर है और अब वह महागठबंधन के नेताओं के साथ ही नीतीश सरकार के खिलाफ हमलावर नजर आ रही है.

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने सीधे- सीधे नीतीश कुमार से सीएम पद से इस्तीफा मांग लिया है..वहीं राज्य में विधि-व्यवस्था की स्थिति खराब होने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल से शिकायत करने बीजेपी नेता जा रहे हैं.मिली जानकारी के अनुसार नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के साथ ही बिहार बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं का प्रतिनिधिमंडल आज राज्यपाल फागू चौहान से मिलने जा रहा है.ये प्रतिनिधमंडल विधि व्यवस्था के साथ ही राज्य की कई अन्य ज्वलंत मुद्दो को लेकर एक ज्ञापन राज्यपाल को सौपेंगा.

बताते चले कि कुढ़नी विधानसभा के उपचुनाव में मिली जीत से बिहार के साथ ही बीजेपी का केन्द्रीय आलाकमान भी उत्साहित नजर आ रहा हैं और खुद पीएम नरेन्द्र मोदी ने कुढनी विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत पर बधाई देते हुए भविष्य की बिहार की राजनीति के बीजेपी के लिए सुखद संकेत होने की बात कही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें