Live

कुदरत का करिश्मा देख लोग हैरान

एक साथ 3 बछड़े ने लिया जन्म,जानें क्या है मामला

A
ASHISH KUMARलेखक

मधुबनी : अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है बिहार के मधुबनी से जहां कुदरत ने ऐसा करिश्मा दिखाया है कि सभी लोग हैरान हैं। दरअसल इलाके के एक गांव में गाय ने एकसाथ तीन बच्चे को जन्म दिया। जिस किसी ने भी यह सुना सभी भौचक्क रह गए। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फ़ैल गई।


मामला मधुबनी के खजौली प्रखंड क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां खजौली पंचायत के घुसकीपट्टी गांव में पशुपालक किसान राघवेंद्र यादव की गाय ने एकसाथ तीन बच्चे को जन्म दिया। गाय के तीन बच्चों को जन्म देने की खबर सुनते ही उसे देखने के लिए आस-पास के गांव के सैकड़ो लोग पहुंच गए।

पशुपालक किसान राघवेंद्र यादव ने बताया की सुबह 9 बजे के आसपास गाय ने एक बच्चा को जन्म दिया उसके आधे घंटा के अंदर दो और बच्चों को जन्म दिया। तीनों बछड़े सामान्य रूप से जन्म लिया है और तीनों स्वस्थ है। वहीं उन्होंने बताया की एक बछड़ा और दो बाछी है। उन्होंने बताया कि जब से गाय ने तीन बच्चे को जन्म दिया है तब से देखने के लिए लोगों का आने-जाने का सिलसिला जारी है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें