Live

कुढ़नी विधान सभा में भाजपा का शानदार प्रदर्शन

3645 वोंटो से जीते बीजेपी के केदार गुप्ता, महागठबंधन को झटका

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

PATNA- कुढ़नी विधान सभा चुनाव को लेकर औपचारिक ऐलान कर दिया गया है। भाजपा उम्मीदवार केदार गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जदयू उम्मीदवार मनोज कुशवाहा को 3645 वोटों से हरा दिया। इसके साथ ही महागठबंधन के उम्मीदवार को झटका लगा है। ताजा अपडेट के अनुसार 23 वें राउंड की गिनती तक BJP को 76653 वोट और JDU को 73008 वोट प्राप्त हुए हैं।

इसी बीच बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने इस जीत के लिए कुढ़नी की जनता को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि कुढ़नी विधान सभा की महान जनता और भाजपा के देव दुर्लभ कार्यकर्त्ताओं को ऐतिहासिक जीत पर हृदय से आभार और हार्दिक शुभकामनाएं। माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के जनता के प्रति सत्यनिष्ठा, आदर्श और सिद्धांत की जीत है।

अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें