Live

कुढ़नी में प्रचार—प्रसार करने जाएंगे नीतीश-तेजस्वी

जदयू ने कहा— महागठबंधन की जीत तय है

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

PATNA- बिहार के कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। चुनाव प्रचार—प्रसार का दौर शुरू हो चुका है। इसी बीच खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी प्रताप यादव संयुक्त रूप से कुढ़नी में महागठबंधन के उम्मीदवार के लिए प्रचार करनें जाएंगे। दोनों नेता एक साथ रैली को भी संबोधित करेंगे।

ताजा अपडेट के अनुसार जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की संयुक्त आमसभा कुढ़नी उपचुनाव में होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेताओं और मंत्रियों को वहां कैम्प करने का भी निर्देश दिया गया है। हमारी जीत भारी बहुमत से निश्चित है। पार्टी के सभी नेता वहां प्रचार करेंगे। आईएमआईएम और vip पार्टी के उम्मीदवार देने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के नेतृत्व में जनता ने मुहर लगा दी है और हमारी जीत वहां भारी बहुमत से होगी।

बताते चले कि कुढ़ने में पांच दिसम्बर को चुनाव होने हैं वहीं आठ दिसम्बर को रिजल्ट आएगा। जदयू ने कुढ़नी से मनोज कुशवाहा को टिकट दिया है। वहीं भाजपा ने केदार गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है।

अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें