Live

कुढ़नी में अबतक 11% मतदान

शांतिपूर्वक जारी है बिहार सहित अन्य राज्यों में वोटिंग

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

PATNA-कुढ़नी चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अब तक कुढ़नी में 11% वोटिंग दर्ज की गई है। चुनाव आयोग की ओर से जो रिपोर्ट दी जा रही है उसके अनुसार कुढ़नी (बिहार) में 11%, पदमपुर (ओडिशा) में 8.50%, सरदाशहर (राजस्थान) में 5.27%, रामपुर (यूपी) में 3.97%, खतौली में 6.90% और भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़) में 9.89% मतदान हुआ। आज गुजरात विधान सभा को लेकर दूसरे चरण का मतदान करवाया जा रहा है। पीएम मोदी भी वोटिंग करने गुजरात पहुंच चुके हैं। एक दिन पहले उन्होंने अपने पैतृक आवास जाकर अपनी मां से मुलाकात की और आर्शीवाद लिया। कुढ़नी सहित इन सभी चुनाव का परिण 8 दिसम्बर को जारी किया जाएगा।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव को लेकर वोटिंग शुरू हो गई है.सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी.वोटिंग के लिए चुनाव आयोग ने कुल 320 मतदान केन्द्र बनाए हैं जहां वोटिंग चल रही है.वहीं वोटिंग के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.राज्य पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बलों की टीम को तैनात किया गया है.

कई बूथों पर वोटरों की लंबी कतारे सुबह से ही देखी जा रही है..वहीं कुछ बूथों पर ठंढ का असर दिख रहा है,पर उम्मीद है कि थोड़ा धूप निकलने के बाद हरेक बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारे दिखनी शुरू हो जाएगी.

बताते चले कि कुढनी विधानसभा उपचुनाव के लिए जेडीयू(jdu) के मनोज कुशवाहा और बीजेपी(bjp) के केदार गुप्ता के बीच मुख्य मुकाबला है ..वहीं इन दो दलों के अलावा वीआइपी (VIP), एआइएमआइएम (AIMIM) सहित 13 उम्मीदवार भी इस चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें...WHATTSAPP और FACEBOOK

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें