Hindi News / ज़िला स्तरीय कृषि मेला, प्रदर्शनी सह रबी कार्यशला का डीसी एवं डीडीसी ने...

कृषि मेला : ज़िला स्तरीय कृषि मेला, प्रदर्शनी सह रबी कार्यशला का डीसी एवं डीडीसी ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

Edited By:  |
Reported By:
krishi mela

साहेबगंज:जिला स्तरीय कृषि मेला,प्रदर्शनी सह रबी का संयुक्त कृषि भवन में मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन हुआ. कार्यशाला का उपायुक्त रामनिवास यादव एवं डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. इसके पूर्व जिला कृषि पदाधिकारी सुबोध कुमार ने डीसी व डीडीसी को पौधा देकर स्वागत किया.

इस मौके पर डीसी ने कहा कि प्रशासन किसान हित में सरकार की योजनाओं को उन तक पहुंचाने के लिए काम कर रही है. किसान योजनाओं का लाभ प्राप्त कर उन्नति करें. किसान रासायनिक खेती को छोड़ ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दें. डीसी ने प्रदर्शनी स्टॉल का निरीक्षण भी किया.