BIG BREAKING
कोयलांचल में राहुल दुबे गैंग का आतंक, उरीमारी की सैनिक आउटसोर्सिंग कंपनी के सुरक्षा गार्ड को मारी गोली
बरका-सयाल कोयलांचल में गोलीबारी से दहशत,उरीमारी की सैनिक आउटसोर्सिंग कंपनी के सुरक्षा गार्ड को मारी गोली
रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले के बरका-सयाल कोयलांचल क्षेत्र में गोलीबारी की घटना से एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। उरीमारी स्थित बिरसा सैनिक आउटसोर्सिंग कंपनी में देर रात हथियारबंद अपराधियों ने गोलीबारी की। इस घटना में कंपनी में तैनात एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।
बाइक सवार अपराधियों ने की गोलीबारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार,देर रात बाइक पर सवार हथियारबंद अपराधी सैनिक आउटसोर्सिंग कंपनी परिसर पहुंचे और वहां तैनात सुरक्षा गार्ड को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
घटनास्थल पर छोड़ा पर्चा,राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी
घटना के बाद मौके पर एक पर्चा भी छोड़े जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि पर्चे में राहुल दुबे गैंग ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। हालांकि,इस दावे की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से होना अभी बाकी है।
मजदूरों में भय का माहौल
गोलीबारी की इस घटना के बाद आउटसोर्सिंग कंपनी में काम करने वाले मजदूरों और कर्मचारियों के बीच भय का माहौल देखा जा रहा है। कोयलांचल क्षेत्र में इस तरह की घटना से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस अपराधियों की पहचान करने,गोलीबारी के कारणों का पता लगाने और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।
फिलहाल, घटना के पीछे की वास्तविक वजह, घायल सुरक्षा गार्ड की ताजा स्थिति और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार
रामगढ़ से मुकेश सिंह की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।