Live

BIHAR NEWS

कोसी स्नातक चुनाव को लेकर भाजपा की समीक्षा बैठक, मंत्री दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का लक्ष्य

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

भागलपुर : बिहार के भागलपुर में आगामी कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में मंत्री ने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं से पार्टी उम्मीदवार डॉ. एनके यादव को जिताने के लिए पूरी ताकत से जुटने की अपील की.

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय बनाकर चुनाव में अपनी जिम्मेदारी निभाएं और उम्मीदवार की जीत के लिए लगातार मेहनत करें. मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. बैठक में आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की गई. इस समीक्षा बैठक में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और चुनाव की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया.

भागलपुर से डबलू कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें