कोसी ने सुपौल में मचाई तबाही
बाढ़ में फंसे लोगों की मदद को पहुंची NDRF, जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि
SUPAUL : कोसी नदी एक बार फिर उफान पर है। नेपाल के पहाड़ी इलाकों और सुपौल में कोसी ने कहर बरपाना अब शुरू कर दिया है। वहीं कोसी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटबंध के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम को लगाया गया हैताकि कोसी तटबंध के अंदर में जो लोग फंसे हुए हैं उसे सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।
कोसी नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि के बाद सदर प्रखंड के बेरिया मंच के समीप एनडीआरएफ की टीम पहुंचकर कोसी तटबंध के अंदर फंसे लोगों को रेस्क्यू करने में जुट गई हैं। बताया जा रहा है कि मौके पर एनडीआरएफ की 4 टीम लगाई गई है जो तटबंध के अंदर फंसे लोगों को बाहर तटबंध पर ला रही है।
इसको लेकर व्यापक प्रबंध किए गए हैं, चुकी कोसी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। ऐसे में तटबंध के अंदर रह रहे सैकड़ों लोगों को प्रशासन द्वारा सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण जो लोग नहीं निकल पाते हैं उन लोगों को निकालने के लिए प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को लगाया है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।