Live

OMG

दो लड़कों ने आपस में रचाई शादी, कहा— अब तो साथ जीना है और साथ मरना है

D
DESKलेखक

NEW DELHI- सुनने में आश्चर्य लगे लेकिन यह सच है। दो लड़कों ने धूमधाम के साथ एक दूसरे के संग शादी रचा ली। एक साथ जीने और मरने की कसम खाकर दोनो ने एक दूसरे को स्वीकार कर लिया। विधिवत हल्दी और संगीत का प्रोग्राम भी रखा गया। गाजे बाजे के साथ बारात मंडप तक पहुंचा। सोशल मीडिया में इन दिनों इन दोनों लड़कों की तस्वीरें वायरल हो रही है।

ताजा अपडेट के अनुसार यह मामला कोलकाता की है। बताया जाता है कि समलैंगिक जोड़े ने 3 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों का नाम अभिषेक रे और चैतन्य शर्मा बताया जा रहा है। बताया जाता है कि इस विवाह समारोह में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए।

जोड़े की हल्दी और शादी समारोह की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किए गए हैं। अभिषेक ने पारंपरिक बंगाली दूल्हे के रूप में धोती और कुर्ता पहना, जबकि चैतन्य ने शेरवानी पहनी। चैतन्य ने शादी की कई तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें