Live

कोइलवर तटबंध मरम्मती में अनियमितता

बक्सर में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य कराया बंद, एजेंसी को लगी फटकार

A
ASHISH KUMARलेखक

बक्सर : बक्सर कोइलवर तटबंध मरम्मत के नाम पर व्याप्त अनियमितता को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट गया जिसके बाद उन्होंने अर्जुनपुर के समीप बांध मरम्मति कर रहे संवेदक को कार्य करने से रोक दिया। बाद में बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच का आश्वासन दिया।

बाढ़ नियंत्रण विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक लगभग साढ़े 3 करोड़ की लागत से बाढ़ रोकने के लिए बार मरम्मत का कार्य हो रहा है। जिसके लिए बांध पर मिट्टी डालकर उसको अभी मजबूती प्रदान करनी है जबकि स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि संवेदक के द्वारा बांध की जमी हुई मिट्टी को ही नीचे से काटकर बांध के ऊपर रखा जा रहा है ऐसे में बांध की मजबूती की जगह बांध और कमजोर हो रहा है। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद फिलहाल काम रोक दिया गया है साथ ही बाढ़ नियंत्रण विभाग से पहुंचे अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बारामती का कार्य चल रहा था इस दौरान जमी हुई मिट्टी को निकालकर बांध के ऊपर फैलाया जा रहा था। जिससे कि ऐसा प्रतीत हो कि नया काम किया गया है इस बात का कई बार ग्रामीणों ने विरोध किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने स्थानीय और जोधपुर पंचायत के मुखिया को सूचना दी और मौके पर पहुंचे मुखिया ने कार्य को रोक दिया।

मुखिया ने नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को इस अनियमितता मामले से अवगत कराया। वहीँ इस मामले में बाढ़ नियंत्रण विभाग के अभियंता का कहना है कि लगभग 3.14 करोड़ और 3.68 करोड़ की लागत से दो स्थानों पर बांध की मरम्मत का कार्य किया जा रहा हैं ।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें