कोडरमा मंडल कारा में छापा
डीसी ने कहा, छापेमारी के दौरान मंडल कारा में पाई गई कई खामियां
कोडरमा:बड़ी खबर कोडरमा से जहां मंडल कारा में आज बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई. बड़ी संख्या में पुलिस बलों के साथ प्रधान जिला जज वीरेंद्र कुमार तिवारी,उपायुक्त मेघा भारद्वाज,एसपी अनुदीप सिंह,एसडीओ संदीप कुमार मीना कोडरमा मंडल कारा छापेमारी के लिए पहुंचे. करीब एक घंटे तक कोडरमा मंडल कारा में चली छापेमारी के दौरान एक सिमकार्ड के अलावा कुछ और बरामद नहीं किया जा सका.
आपको बता दें कि छापेमारी के दौरान अलग-अलग टीम बनाकर जेल के विभिन्न वार्डों की जांच की गई. छापेमारी के बाद उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने बताया कि जेल की रूटीन जांच की गई है जिसमें एक सिमकार्ड के अलावा कुछ और बरामद नहीं किया जा सका है. उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान मंडल कारा में कई खामियां पाई गई है, जिन्हें दूर किया जाएगा.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।