कोडरमा में शिवरात्रि को लेकर तैयारी जोरों पर
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी 8 मार्च को शिवरात्रि मेला का करेंगी उद्घाटन
कोडरमा:शिवरात्रि को लेकर कोडरमा में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.कोडरमा स्थित ध्वजाधारी धाम में दो दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव में इस बार भी बड़ी संख्या में शिव भक्तों के पहुंचने की संभावना है.
यहां आने वाले शिव भक्त 777 चढ़कर ध्वजाधारी पहाड़ पर बसे भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं. कुछ लोग यहां मन्नत पूर्ण होने के बाद पहुंचते हैं तो कुछ लोग अपने मन्नतों की फरियाद लेकर शिव के दरबार में आते हैं. 2 दिनों तक चलने वाले इस शिवरात्रि मेले को कई तरह के झूले लगाए गए हैं और पूजन सामग्री के अलावा खिलौने और खाने-पीने की अस्थाई दुकान लगाने की तैयारी की जा रही है. यह आने वाले शिव भक्तों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसका भी यहां ध्यान रखा जाएगा. सुरक्षा के तमाम इंतजामों के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे से मेला की मॉनिटरिंग की जाएगी.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।