Live

कोडरमा में मातृ वंदना योजना संवाद

अन्नपूर्णा देवी ने कहा - योजना की शुरुआत और जन जागरूकता से मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर में आई कमी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

कोडरमा:मातृ पोषण की डोर,उज्ज्वल भविष्य की ओर के संदेश के साथ शनिवार को कोडरमा से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई. झूमरी तिलैया के शिव वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी,बरकट्ठा विधायक अमित यादव शामिल हुए. इसके अलावा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका,सहिया,गर्भवती महिलाएं और किशोरी बालिकाओं ने शिरकत की.

कार्यक्रम में गर्भधारण से लेकर 1000 दिन स्वस्थ माँ,स्वस्थ शिशु और सशक्त भारत की परिकल्पना के बारे में मौजूद लोगों के साथ सीधा संवाद किया गया. योजना के तहत गर्भधारण के साथ बच्चे के पालन पोषण के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है. कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को बताया गया कि क्यों पहले 1000 दिन जरूरी है.

इस मौके पर विधायक अमित यादव ने कहा कि पहले 1000 दिन से नई कहानी,नई पहचान नई जवानी की शुरुआत होती है. वहीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि योजना की शुरुआत और जनजागरूकता से मातृ मृत्यु दर,शिशु मृत्यु दर में कमी आई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें