Live

कोडरमा में मानवता शर्मसार करने वाली घटना

पुलिस ने 3 आरोपियों को किया अरेस्ट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

कोडरमा : खबर है कोडरमा की जहां तिलैया थाना क्षेत्र में अमानवीय घटना सामने आई है. तिलैया थाना क्षेत्र के भादोडीह में कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग के साथ मारपीट कर उसे जूते का माला पहना कर सरेआम घुमाया गया. पुलिस ने मामले में3आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह घटना26जून की है.

बताया जा रहा है कि तिलैया थाना के भादोडीह के पीड़ित बुजुर्ग पेशे से दर्जी है. भादोडीह मोहल्ले के आरोपी मोहम्मद मुस्ताक सिद्धकी,मोहम्मद इश्तियाक सिद्दीकी,मोहम्मद अशफाक सिद्दीकी,मोहम्मद अरबाज सिद्दीकी,मोहम्मद शाहबाज सिद्धकी,अब्दुल्लाह सिद्धकी और मोहम्मद रवानी ने घटना को अंजाम देने से पहले रात में पीड़ित बुजुर्ग के साथ मारपीट की और अगले दिन सुबह उनके मुंह पर कालिख पोत कर,सिर मुंडवा कर,जुते-चप्पल की माला पहनाकर उन्हें सरेआम बेइज्जत कर मुहल्ले में घुमाया और इसका वीडियो भी वायरल कर दिया.

बहरहाल इस मामले को लेकर पीड़ित व्यक्ति के पुत्री ने तिलैया थाने में मामला दर्ज कराया. इसके बाद तिलैया थाना की पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए7आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और शेष आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है.

मामले में पीड़ित बुजुर्ग की पुत्री ने बताया कि सभी लोग जबरन उसके घर के एग्रीमेंट पेपर पर उसके पिता से दस्तखत करवाना चाहते थे.इस बात से इनकार करने पर उनके पिता के साथ मारपीट की गई और इस तरह का अमानवीय व्यवहार किया गया. वहीं तिलैया थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें