Live

कोडरमा में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा

पीएम श्री स्कूल योजना के तहत स्कूलों के आधरभूत संरचना को पूरी तरह किया जा रहा मजबूत

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

कोडरमा: केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मंगलवार को कोडरमा के पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में बहुउद्देश्यीय सभागार का उद्घाटन किया. इसके अलावे स्कूल परिसर में जिम,स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भी शुभारंभ किया गया. इस मौके पर स्कूली बच्चों की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई गई थी,इसका केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने अवलोकन किया.

आपको बता दें कि साल भर पहले ही इसका शिलान्यास किया गया था जो अब बनकर तैयार हो गया. पीएम श्री योजना के तहत करीब 6 करोड़ की लागत से स्कूल की आधारभूत संरचना में बदलाव लाया जा रहा है. देश के करीब 300 से ज्यादा नवोदय विद्यालय को पीएम श्री स्कूल के रूप में तब्दील किया जा रहा है.

इस अवसर पर मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पीएम श्री स्कूल योजना के तहत न सिर्फ स्कूलों के आधरभूत संरचना को मजबूत किया जा रहा है बल्कि भविष्य को ध्यान में रखकर स्कूलों को तैयार किया जा रहा है ताकि स्कूल पहुंचने वाले बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ गुणात्मक शिक्षा मिल सके.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें