Live

कोडरमा में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा

लोकसभा चुनाव से पहले PM का धनबाद दौरा कार्यकर्ताओं में नए जोश का करेगा संचार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

कोडरमा:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धनबाद आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखा जा रहा है. बात दें कि 1 मार्च को पीएम मोदी धनबाद पहुंचेंगे और पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में कोडरमा से भी बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अगुवाई में धनबाद पहुंचेंगे और पीएम मोदी के विचारों को सुनेंगे.

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पीएम मोदी के आगमन की खबर सुनकर ही लोगों में काफी उत्साह बढ़ गया है और लोग इस घड़ी का इंतजार कर रहे हैं कि जब पीएम मोदी 1 मार्च को धनबाद पहुचेंगे तो झारखंड के लोगों को क्या स्वागत मिलेगा. साथ ही पीएम मोदी 2024 लोकसभा चुनाव का विगुल भी फूकेंगे.

मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का यह धनबाद दौरा कार्यकर्ताओं और नेताओं में एक नए जोश का संचार करेगा. 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी का 400 पार का नारा भी पूरा होगा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें