Live

कोडरमा में भी मतदाता दिवस पर निकला जागरुकता रैली

पहली बार मतदान का अधिकार मिलने से युवाओं में खासा उत्साह

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

कोडरमा:राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर कोडरमा में जागरूकता रैली निकाली गई. सरकारी अधिकारियों के साथ स्कूली बच्चों ने जेजे कॉलेज से समाहरणालय परिसर तक जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया. हाथों में बैनर, पोस्टर लेकर स्कूली बच्चे समाहरणालय परिसर तक पहुंचे.


समाहरणालय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान पहली बार मतदाता सूची में शामिल हुए युवा मतदाताओं को सम्मानित किया गया. साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को भी उपायुक्त मेघा भारद्वाज समेत अन्य अधिकारियों ने टोपी और टी शर्ट देकर पुरस्कृत किया.

आपको बता दें कि पहली बार मतदाता सूची में शामिल होने और मतदान का अधिकार मिलने से युवाओं में भी खासा उत्साह देखा गया. युवाओं ने कहा कि अब लोकतंत्र के महापर्व में उनकी भी भागीदारी होगी, जिसे लेकर वे काफी उत्साहित है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें