Live

कोडरमा में अचानक घरों में दौड़ा 440 वोल्ट का करंट

कई घरों में विद्युत उपकरण जल कर नष्ट, लोगों ने विद्युत कर्मियों को बनाया बंधक

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

कोडरमा: झुमरी तिलैया स्थित पिपराडीह में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने गए बिजली विभाग के कर्मियों को स्थानीय लोगों ने बंधक बना लिया है. दरअसल होली के कुछ दिन पहले पिपराडीह में वाहन के द्वारा बिजली के कुछ पोल को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था, जिसकी मरम्मती के लिए बिजली विभाग की टीम पिपराडीह पहुंची थी. तार और पोल दुरुस्त करने के बाद जब लाइन चालू किया गया तो अचानक घरों में 440 वोल्ट का करंट दौड़ गया. इसके कारण दर्जनों घरों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और मीटर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया.

इधर बिजली विभाग की लापरवाही से स्थानीय ग्रामीण नाराज हो गए और उग्र होकर मुआवजे की मांग करने लगे और जब बात नहीं बनी तो ग्रामीणों ने तार और विद्युत उपकरण से जुड़े वाहन को जाने से रोक दिया. फिलहाल ग्रामीणों के द्वारा बिजली विभाग के वाहन को रोककर रखा गया है और ग्रामीण विभाग के आला अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े हैं.

आपको बता दें कि हाई वोल्ट का करंट दौड़ने के कारण कई घरों में अगलगी की स्थिति भी उत्पन्न हो गई थी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें