दुखद हादसा
कोडरमा में शादी के महज 22 दिन बाद ही युवक की सड़क हादसे में हुई मौत से मचा कोहराम
कोडरमा--एक दुखद हादसा झारखंड के कोडरमा में हुई है जहां शादी के महज 22 दिन बाद युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई हैं.इस हादसा के बाद युवक के घर और ससुराल में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार गोलू नामक युवक बाईक से कोडरमा से डोमचांच जा रहा था।इसी दौरान वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसकी मौत हो गई.दुर्घटना के बाद आस-पास के लोगों को सहयोग से उसे नजदीक का अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.मृतक के रिश्तेदार प्रदीप रंजन ने बताया कि गोलू की शादी इसी साल 28 नवंबर को धूमधाम से हुई थी और और शादी के मात्र 22 दिन बाद यह दुखद हादसा हुआ है जिसकी वजह से पूरा परिवार मर्माहत है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।