Live

Bihar

नवादा में युवती पर चाकू से हमला, सोने की चेन लूटकर अपराधी फरार, मचा हड़कंप

P
Prasoon Pandeyलेखक

NAWADA :नवादा में बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर एक युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। युवती ने भी बदमाशों का डटकर सामना किया लेकिन बदमाशों के दुस्हास के आगे टिक नहीं पाई। युवती को लहूलुहान करने के बाद बदमाश युवती के गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गये।

फिलहाल जख्मी हालत में युवती को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि बेखौफ बदमाश गलत नीयत से घर में प्रवेश कर गए। घर में अकेली देख युवती के साथ मारपीट की। वहीं, युवती द्वारा विरोध करने पर उसे चाकू से मार कर घायल कर दिया गया है।

बेखौफ बदमाशों द्वारा युवती के गले से सोने की चेन भी छीन कर बदमाश चलते बने। ये घटना नगर थाना क्षेत्र की है। इस मामले में पीड़िता के बयान पर दर्ज प्राथमिक में दो लोगों को आरोपित किया गया है। इनमें अरुण यादव और महेश्वर यादव शामिल हैं। दोनों नगर थाना क्षेत्र के खेमचंद बीघा ननौरा गांव के निवासी छोटू यादव के पुत्र बताए जाते हैं। नगर थाना की पुलिस के मुताबिक घटना के बाद से दोनों आरोपित फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें