Live

केके पाठक पहुंच गए यहां

पटना से कई किलोमीटर दूर अचानक रात में पहुंच गए केके पाठक, अधिकारियों में मच गया हड़कंप

G
GYAN SINGHलेखक

Desk:शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में वो अचानक अभी रात को मधुबनी पहुंच गए। इस खबर की भनक जैसे ही जिला शिक्षा पदाधिकारी और अन्य अधिकारियों को लगी हड़कंप मच गया।



डीईओ समेत तमाम अधिकारी केके पाठक को रिसिव करने एनएच-57 पहुंच गए। सभी अधिकारियों ने एसीएस का स्वागत किया। इसके बाद केके पाठक का काफिला जिले के घाघरडीहा शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के लिए रवाना हो गया।


बता दें कि दो दिवसीय दौरे पर केके पाठक मधुबनी पहुंचे हैं । 9 और 10 फरवरी को जिले के विभिन्न स्कूलों का दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लेंगे।

मधुबनी से गौरव वर्मा की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें