Live

BREAKING

शिक्षा विभाग और राजभवन के बीच और बढ़ा विवाद, राजभवन की बैठक में नहीं पहुंचे केके पाठक, बढ़ी रार!

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA : शिक्षा विभाग और राजभवन के बीच का विवाद और बढ़ता जा रहा है। राजभवन की तरफ से इसबार बुलायी गयी बैठक में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक नहीं पहुंचे।

राजभवन की तरफ से बिहार के परंपरागत विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बुलाई बैठक में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को न्योता दिया गया था। दूसरे शब्दों में कहें तो केके पाठक को बैठक में शामिल होना था लेकिन वो राजभवन की बैठक में शामिल नहीं हुए।

पटना विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रोफेसर केसी सिन्हा ने कहा कि सभी विश्वविद्यालय के कुलपति पहुंचे। हालांकि, ये पूछे जाने पर कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक बैठक में शामिल हुए थे? कुलपति प्रोफेसर केसी सिन्हा ने कहा कि नहीं, वो बैठक में शामिल नहीं हुए। गौरतलब है कि सोमवार को उच्च शिक्षा विभाग की तरफ बैठक बुलायी गयी थी, जिसमें कुलपतियों ने हिस्सा नहीं लिया था।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें