Live

किशनगंज में शराब की बड़ी खेप बरामद

परिवहन विभाग ने शराब से लदे पिकअप वैन को किया जब्त, चालक फरार

A
ASHISH KUMARलेखक

किशनगंज : बिहार में शराब बंदी के बावजूद लगातार शराब पकड़ा जा रहा है। ताज़ा मामला किशनगंज जिले का है जहां एक पिकअप वैन में लदे विदेशी शराब को जब्त किया गया है हालांकि चालक फरार होने में सफल हो गया ।

दरअसल पंचायत चुनाव में सरकारी कार्य हेतु नेशनल हाईवे 27 पर परिवहन विभाग द्वारा वाहन जब्त किया जा रहा था उसी दौरान यह सफलता मिली है। परिवहन विभाग के कर्मी ने बताया पिकअप वैन को जब रोकने की कोशिश उन लोगो के द्वारा की गई तो ड्राइवर ने गाड़ी को ना रोक कर स्पीड बढ़ा दिया ।

जिसके बाद गाड़ी का पीछा किया गया और गाड़ी को जप्त किया गया ।इस दौरान ड्राइवर गाड़ी छोड़ कर फरार होने में कमियाब रहा है ।वहीं गाड़ी की जब जांच की गई तो उसमे से तहखाना बना कर रखे भारी मात्रा में शराब मिला है ।

परिवहन विभाग द्वारा बताया गया कि जप्त वाहन को उत्पाद विभाग के सुपुर्द किया जा रहा है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें