Live

किशनगंज में बड़ा हादसा

नहाने के दौरान आधा दर्जन बच्चे डूबे, तलाश जारी

A
ASHISH KUMARलेखक

किशनगंज : इस वक़्त की बड़ी खबर आ रही है किशनगंज से जहां नहाने के दौरान आधा दर्जन बच्चे डूब गए। मौके पर प्रशासनिक टीम पहुंची है। और बच्चों की तलाश की जा रही है।

मामला किशनगंज के खड़खड़ी घाट का है जहां नहाने के दौरान आधा दर्जन बच्चों के डूबने की खबर मिल रही है। सूचना मिलते ही गांव में हाहाकार मच गया है। इसी बीच ठाकुरगंज BDO और एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी सहित तमाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

घटनास्थल पर NDRF की टीम को भी बुलाया गया है। हालांकि इसी बीच स्थानीय गोताखोरों के द्वारा बच्चों की तलाश की जा रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें