किशनगंज में बुलडोजर एक्शन : नदी के बीच से बालू निकालकर कालाबजारी करने का आरोप,बालू लदा दर्जनों जुग्गाड़ नाव ध्वस्त
किशनगंज:बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पदभार करने के बाद से लगातार एक्शन मोड में है. जिले के बेलवा टेगरमारी में अवैध बालू माफियाओं पर बुलडोजर एक्शन की कार्रवाई की गई.जिसके तहत रविवार सुबह से ही जिले के बालू खनन माफियाओं का गढ़ माना जाने वाला बेलवा टेगरमारी गांव में बुलडोजर एक्शन चला. जहां अवैध बालू लदा दर्जनों जुग्गाड़ नाव को ध्वस्त कर दियागया.
जिला खनन पदाधिकारी प्रणव कुमार ने कार्रवाई की है. टाउन थाना क्षेत्र के बेलवा गांव स्थित डोंक नदी के किनारे लगातार नदी के बीच से बालू निकालकर देसी टेक्नोलॉजी से बनी थर्मोकोल से बनी नाव पर रखकर बालू जमा किया जा रहा था, इसके बाद स्टॉक बालू की कालाबाजारी कर विभिन्न स्थानों पर बेचा जाता था. इस धंधे पर खनन पदाधिकारियों ने शिकंजा कस दिया है.
इस मौके पर जिला खनन पदाधिकारी प्रणव कुमार और पुलिस अधिकारी जागृति कुमारी के नेतृत्व में दर्जनों देसी टेक्नोलॉजी से बनी नाव को नष्ट कर बड़ी कार्रवाई की गई. अधिकारी प्रणव कुमार ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा. जिससे बालू माफियाओं में भय का माहौल बना हुआ है.