Live

Jharkhand News

गढ़वा में अपहरण कर नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

V
vivek pandeyलेखक

गढ़वा में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है. घटना मझिआंव- थाना क्षेत्र की है. यहां नाबालिक को अपहरण कर अपराधी ने दुष्कर्म किया. इस सम्बंध में पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने चंद्रपुरा गांव निवासी सैफ अली खान को मझिआंव पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार दलित नाबालिग लड़की थाना क्षेत्र के ही रहने वाली है। लड़की के पिता किसी दूसरे राज्य में मजदूरी करता है और लड़की काफी समय से अपने मौसी के घर पर रह रही थी। इसी दौरान सैफ अली खान ने उसका अपहरण कर बलात्कार किया। जिसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती बात बताई। इसके बाद पीड़िता द्वारा प्राथमिकी दर्ज हेतु थाना में आवेदन दिया गया। आवेदन प्राप्त होते ही पुलिस प्रशासन जांच प्रक्रिया में जुट गई और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।इधर इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें