Live

खुशखबरी

ताजिकिस्तान में फंसे 44 मजदूर आज स्वदेश लौटेंगे, मजदूरों ने सरकार से वतन वापसी में सहायता की लगायी थी गुहार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

हजारीबाग:बड़ी खबर झारखंड से जहां ताजिकिस्तान में फंसे झारखंड के प्रवासी मजदूरों एवं परिजनों के लिए अच्छी खबर है. ताजिकिस्तान में फंसे 44 मजदूर आज अपने देश वापस आयेंगे. पिछले दिनों सोशल मीडिया पर इस खबर की जानकारी दी गई थी.

बता दें कि गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो के 44 मजदूर ताजिकिस्तान में फंसे हुए हैं. मजदूरों ने पिछले दिनों सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर वहां फंसे होने की जानकारी दी थी. मजदूरों ने सरकार से स्वदेश वापसी में मदद की गुहार लगाई थी. इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने इन मजदूरों को वापसी के लिए पहल शुरु कर दी.

मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने विदेश मंत्री से मिलकर मजदूरों की वापसी की मांग की थी. वहीं बगोदर विधायक विनोद सिंह ने भी विधानसभा में यह मामला उठाया था.

हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने भी मामले पर राजदूत से बात की थी. ताजिकिस्तान में फंसे मजदूर में 30 मजदूर विष्णुगढ़ के रहनेवाले हैं. इसके अलावा इसमें बगोदर,सरिया,डुमरी और बेरमो के रहने वाले मजदूर हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें