Live

खुशी का माहौल गम में बदला

शादी के बाद लौट रही बाराती वाहन पलटने से 1 बच्चे की मौत एवं 8 घायल, सभी घायल अस्पताल में भर्ती

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

कोडरमा: बड़ी खबर कोडरमा से जहां जयनगर थाना क्षेत्र के पिपचो में शादी समारोह से लौट रहे एक बाराती गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट जाने से14साल के बच्चे की मौत हो गई. दुर्घटना में बारात से लौट रहे8लोग घायल हो गए. घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया.


बताया जा रहा है कि बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बुचई से बारात नंदेडीह गई हुई थी और शादी से लौटने के दौरान बारात गाड़ी जयनगर के पिपचो के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटना की शिकार हो गई. हादसे में 14 वर्षीय अनीश कुमार की मौत हो गई. वहीं दुर्घटना में घायल लोगों की पहचान बुचई निवासी सुरेश यादव , सुरेंद्र यादव , धीरज कुमार , नरपत यादव, सागर यादव के रूप में कई गई है. वहीं गिरिडीह के सरिया निवासी वीरेंद्र यादव , संतोष शर्मा भी इस दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए हैं. घटना में घायल सागर यादव और वीरेंद्र यादव की स्थिति गंभीर बताई जा रही है जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें