खेसारी लाल को नेहा राठौड़ का जवाब : अ'श्लील गाने गाकर आप लोगों ने भोजपुरी को बदनाम किया
PATNA- भोजपुरी गीत संगीत जगत आज से पहले सिर्फ और सिर्फ अश्लीलता के कारण बदनाम हुआ करता था। लेकिन इन दिनों भोजपुरी गीत संगीत जगत के कुछ यूट्यूबर्स और छोटे मोटे कलाकारों ने सारी मर्यादाओं को तार—तार कर दिया है। कोई किसी की बहन का नाम लेकर गाना गा रहा है, तो कोई किसी की बेटी को नचा रहा है।
इसी बीच भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव लगातार फेसबुक लाइव आ रहे हैं और लोगों से अपने दर्द को बयां कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव कहते हैं कि मेरी बेटी को बदनाम किया जा रहा है। उसके नाम का प्रयोग कर गाने बनाए जा रहे हैं और सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। खेसारी कहते हैं कि मैं इतना परेशान हो चुका हूं कि मन करता है कि भोजपुरी इंडस्ट्री को छोड़ दूं। मैं अपनी बेटी को क्या मुंह दिखाऊंगा। इसी बीच बिहार में का बा और उत्तर प्रदेश में का बा नामक गीत को गाकर फेमस होने वाली नेहा सिंह राठौर ने खेसारी लाल यादव को लेकर एक नया वीडियो जारी किया है।
नेहा कहती है कि आपने भी तो कई बेटियों के नाम का प्रयोग कर गाना बनाया है। क्या कभी आपने सोचा है कि आपकी बेटी जब आपको मंच पर परफॉर्मेंस करती देखती होगी तब उसे कैसा लगता होगा। आपके यूट्यूब चैनल को खोल कर जब वह देखती होगी तो उसे बहुत बुरा लगता होगा।
बताते चले कि खेसारी लाल के जीवन का पहला गीत सानिया मिर्जा के नाम का प्रयोग कर बनाया गया था। उसके बाद आप को जेल भी जाना पड़ा था। उन्होंने खुद एक टीवी चैनल के इंटरव्यू में कहा था। जब खेसारी स्ट्रगलर थे तब पैसे के लिए अश्लीलता का पराकाष्ठा पार कर चुके थे। जब सुपरस्टार बन गए तो उसके बाद भी उन्होंने कई ऐसे गाने बनाए हैं जिसे सामूहिक रूप से सुना नहीं जा सकता।
अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... और