Live

खतियानी जोहार यात्रा को लेकर बैठक

CM हेमंत सोरेन 30 जनवरी को सराइकेला और 31 जनवरी को जमशेदपुर में करेंगे खतियानी जोहार यात्रा, बनी रणनीति

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम को लेकर30जनवरी को सराइकेला पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन30जनवरी को सरायकेला में कार्यक्रम करने के बाद सीधे जमशेदपुर के परिसदन भवन पहुंचेंगे. सीएम परिसदन भवन में रात्रि विश्राम करेंगे और31जनवरी को गोपाल मैदान में खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता विनोद पांडे जमशेदपुर में पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है.

बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर रणनीति बनाया गया. इस जोहार यात्रा में मुख्यमंत्री के कौन-कौन से कार्यक्रम होंगे इसकी रूपरेखा तैयार किया गया. हालांकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 30 जनवरी की रात जमशेदपुर के लगभग 10 स्थानों पर रात्रि में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेंगे. पिछली बार जब मुख्यमंत्री का सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चल रहा था उस दौरान किए गए कार्यों की सीएम समीक्षा करेंगे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें