Live

खतियान जोहार यात्रा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज खतियानी जोहार यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत करेंगे चतरा में

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की खतियानी जोहार यात्रा का तीसरा चरण आज चतरा से शुरु होगा. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आज चतरा में और 14 फरवरी को लातेहार में खतियानी जोहार यात्रा शुरु करेंगे. यात्रा के दौरान वे रोड शो, जनसभाओं के साथ-साथ विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.


सीएम हेमंत सोरेन राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे. वे विभिन्न निर्माण कार्यों, अस्पतालों समेत अन्य कार्यालयों का औचक निरीक्षण भी कर सकते हैं. मुख्यमंत्री विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों से भी मिलेंगे. इससे पूर्व खतियानी जोहार यात्रा का दो चरण सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें