Live

खतियानी जोहार यात्रा

सीएम हेमंत सोरेन जमशेदपुर और सरायकेला के पदाधिकारियों के साथ कर रहे बैठक, बैठक के बाद जोहार यात्रा में होंगे शामिल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज जमशेदपुर और सरायकेला जिला के प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं. कदमा डीबीएमएस स्कूल में दोनों जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक हो रही है. बैठक में पुराने कार्यों की समीक्षा और नई योजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री वार्ता कर रहे हैं.

ड्रीम प्रोजेक्ट मांगों, फ्लाईओवर सहित कई मुद्दों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ चर्चा की. क्राइम संबंधी और अन्य कई विषयों पर मीटिंग चल रही है. बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज खतियानी जोहार यात्रा को लेकर गोपाल मैदान में 2:30बजेजनसभा को संबोधित करेंगे. गोपाल मैदान में कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूर्ण हो गई है.

बैठक से पूर्व आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोनारी एयरपोर्ट पर टाटा -कोलकाता एवं टाटा-भुवनेश्वर फ्लाइट को हरी झंडी देकर रवाना किया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें