खगड़िया : परबत्ता में जश्न का माहौल,इस विधानसभा सीट से पहली बार MLA बने थे सम्राट
खगड़िया:बिहार की रानीतिक गलियारों में सम्राट चौधरी के नाम पर सीएम फेस के लिए मुहर लगाए जाने के बाद से चारों तरफ जश्न का माहौल है. इसी क्रम में सम्राट चौधरी जहां से पहली बारMLAबने थे यानीपरबत्ता विधानसभा क्षेत्र मेंहोली और दीवाली एक साथ मनाई जा रही है. लोग एक दूसरे को रंग गुलाल और मिठाईयां खिलाकर जश्न मना रहे हैं.
बिहार के अगले सीएम होने की अधिकारिक घोषणा के बाद से खगड़िया के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में जश्न का माहौल है. परबत्ता वही विधानसभा क्षेत्र है जहां से सम्राट चौधरी पहला बार वर्ष-2000के विधानसभा चुनाव मेंRJDके टिकट पर पहली बार चुनाव जीतकर विधायक बने थे.
परबत्ता सीट से ही वर्ष2010के चुनाव में भी सम्राट चौधरी विधायक बने थे. परबत्ता के महाद्दीपु से सम्राट चौधरी का खास लगाव रहा है. लिहाजा ग्रामीण ढोल-नगाड़े और एक दूसरे को रंग अबीर और आतिशबाजी कर अपनी खुशियों मना रहे हैं.