Live

खगड़िया में सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर बोला हमला

मंत्री ने कहा मानसिक दिवालियापन का शिकार है कांग्रेस

A
ASHISH KUMARलेखक

खगड़िया : बीजेपी नेता और पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने आज खगड़िया में हास्य कलाकार वीरदास के विवादित बयान के समर्थन के बहाने कांग्रेस पार्टी को घेरा लिया। सम्राट चौधरी ने कहा कि दरअसल कांग्रेस पार्टी मानसिक रूप से दिवालियेपन का शिकार हो गयी है।

बिहार से लेकर अन्य प्रदेशों में घटते जनाधार से उनके नेता बौखला गए है। जिस कारण देश विरोधी ताकतों के समर्थन में कुछ नेता आ जाते है। गौरतलब है कि हास्य कलाकार वीरदास अमेरिका में आयोजित अपने एक कार्यक्रम में भारत के खिलाफ विवादित बयान दिया था।

जिसके समर्थन में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के द्वारा सोशल मीडिया साइट पर वीर दास का खूब गुणगान किया जा रहा है । आपको बता दें कि मंत्री सम्राट चौधरी आज खगड़िया में आयोजित गोशाला मेला गए थे। जंहा उन्होंने मेला में आयोजित दंगल का भी लुत्फ उठाया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें