Live

हत्या से दहशत

खगड़िया में दुकान से घर जा रहे बुजुर्ग की गोली मार हत्या

A
Arun Chourasiaलेखक

Khagaria:-बिहार की खगड़िया में बड़ी आपराधिक वारदात हुई है.बीती रात दुकान से घर जा रहे मेडिकल दुकान के स्टाफ को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

यह वारदात खगड़िया रेलवे स्टेशन के रैक पॉइंट के पास हुई है।अज्ञात बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब सुबोध पासवान मेडिकल दुकान से वापस साइकिल पर सवार होकर अपने घर मथुरापुर भगत टोला जा रहा था ।इसी दौरान पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने गोली मारा दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।

हत्या की जानकारी मिलते ही खगड़िया GRP मौके के पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे लेकर मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि घटना की वजहों का अभी तक पता नहीं चल पाया है पर फिलहाल पुलिस परिजन से पुछताछ एवं अन्य आधार पर छानबीन कर रही है.वहीं वारदात के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।परिवार के महिला एवं अन्य सदस्यों का रो -रो कर बुरा हाल है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें