खगड़िया में गंगा नदी में डूबी नाव : करीब 40 लोग थे सवार, महिला का शव बरामद
Edited By:
|
Updated :16 Nov, 2021, 07:56 PM(IST)
बड़ी खबर आ रही है खगड़िया जिले से जहाँ गंगा नदी में यात्रियों से भड़ी नाव डूब गयी है। बताया जा रहा है की उस नाव पर करीब 40 लोग सवार थे। सभी दियारा इलाके में मजदूरी करके घर लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया।
जानकारी आ रही है की इस हादसे में एक महिला की मौत हो गयी है जबकि एक अन्य युवकी लापता बताया जा रहा है। इस हादसे में ज्यादातर लोग तैर कर नदी किनारे आ गए।
घटना परबत्ता थाना इलाके के नयागांव के सीढी घाट की बतायी जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने महिला के शव को अपने कब्ज़े में ले लिया है और हादसे में लापता युवक की तलाश की जा रही है।
वहीँ प्रशासन इस मामले में गोताखोरों की भी मदद ले रही हैं जिससे लापता युवक का शव बरामद किया जा सके।
}