Live

रिश्ता हुआ शर्मसार

खगड़िया में मामूली विवाद में भैंसूर ने भाभो को पीट-पीट कर मार डाला..

A
Arun Chourasiaलेखक

खगड़िया-पारिवारिक रिश्ते को शर्मसार करने वाली वरादात खगड़िया में हुई है।यहां मुफस्सिल थाना इलाके के भदास गांव में एक भैंसुर ने अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर भाभो का पीट- पीट कर हत्या कर दी।इसके बाद परिवार और गांव में हड़कंप मच गया है.

मृतका की बेटी की माने तो उसका बड़े पापा अपने भाईयो के हिस्से का जमीन अपने दामाद के नाम रजिस्ट्री कर दिया था।इसी को लेकर पापा और बड़े पापा के बीच बकझक हुई।जिसके बाद बड़े पापा,बड़ी मम्मी और उनके दामाद ने पहले मेरे पिताजी को मारा और फिर बचाने आई मेरी मेरी मम्मी को लाठी डंडे और लात घुस्से से पीटा,जिससे मम्मी की मौत हो गई।स्थानीय लोगों ने मेरी मम्मी को अस्पताल ले गए पर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.वहीं सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें