Live

खगड़िया में BDO की दादागिरी !

कार्यालय आए युवकों को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

A
ASHISH KUMARलेखक

खगड़िया : बिहार में अधिकारी अपने पद के पॉवर में कैसे चूर रहते है, इसकी एक बानगी खगड़िया में देखने को मिली है। दरअसल बुधवार को खगड़िया के परबत्ता प्रखंड के BDO अखिलेश कुमार कार्यालय आए दो युवकों पर आग बबूला हो गए और पद की गरिमा भूल दोनों की लाठी से पिटाई कर दी । अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला 12 सितंबर का बताया जा रहा है जहां परबत्ता प्रखंड के तेमथा गांव के दो युवक प्रखंड कार्यालय में आवास और जाति प्रमाण पत्र बनवाने आए। नगर निकाय चुनाव के कारण आम लोगों के लिए RTPS काउंटर अपराह्न 3 बजे के बाद खुलता है। लेकिन दोनों युवक समय से पहले पहुंचकर प्रवेश वर्जित ब्लॉक के IT भवन में चले गए। इसी बीच BDO अखिलेश कुमार की नजर उनपर पड़ी और वे आगबबूला हो गए।

BDO ने दोनों युवकों पर थप्पड़ की बरसात कर दी। इतने से भी उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने लाठी से दोनों की जबरदस्त धुनाई कर दी फिर दोनों को परबत्ता पुलिस के हवाले कर दिया। मामला बढ़ते ही पुलिस ने दोनों युवकों को कुछ देर बाद छोड़ दिया। वहीँ हालांकि BDO का कहना है कि दोनों युवकों ने दंडाधिकारी और उनके साथ गाली गलौज कर कार्यालय में हंगामा शुरु कर दिया था।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें