Live

खगड़िया पहुंची समाधान यात्रा

CM नीतीश ने इंजीनियरिंग कॉलेज का किया उद्घाटन, सरकारी योजनाओं का लिया जायजा

A
ASHISH KUMARलेखक

खगड़िया : समाधान यात्रा के दौरान शनिवार को CM नीतीश कुमार बिहार के खगड़िया दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने 73 करोड़ की लागत से बने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन कर जिले वासियों को बड़ा तोहफा दिया है। जानकारी मिल रही है कि इसके बाद नीतीश कुमार जिले के अलौली प्रखंड के कामाथान गांव में विभिन्न सरकारी योजनाओं का जायजा लेंगे। साथ ही स्थानीय लोगों से भी मुलाकात करेंगे।

बता दें कि 73 करोड़ की लागत से खगड़िया में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज (Government Engineering College in Khagaria) बना है। इस कॉलेज में कुल 120 सीट है। जहां सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और इस सत्र में कम्प्यूटर साइंस की पढ़ाई शुरू हो रही है। इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और कम्प्यूटर साइंस में 60-60 सीटें हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें