Live

हर्ष FIRING

खगड़िया में महिला प्रखंड प्रमुख की जीत के बाद बेटे ने किया हर्ष फायरिंग:VIDEO हुआ वायरल

A
Arun Chourasiaलेखक

Khagaria:बिहार के खगड़िया में प्रखंड प्रमुख की जीत के बाद हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है.इस हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमे एक युवक दर्जनों समर्थकों के बीच जमकर हर्ष फायरिंग कर रहा है और बंदूक भी लहरा रहा है।

सूत्रों की मानें तो यह वीडियो मानसी प्रखण्ड प्रमुख वृंदा देवी के समर्थक और उनके बेटा का है। प्रमुख का चुनाव जीतने पर प्रमुख वृंदा देवी के बेटा ने खुशी में फायरिंग किया है।वहीं इस मामले में मानसी थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने कहा कि वे लोग पूरे मामले की जांच कर रहें हैं।जांच के बाद ही पूरे मामले पर कुछ बोल पाएंगे

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें