Live

खगड़िया में NH पर मची लूट

डीजल से भरा टैंकर पलटा, डब्बा-बाल्टी-बोतल लिए दौड़े लोग

A
ASHISH KUMARलेखक

खगड़िया : खबर है खगड़िया से जहां सड़क पर अनियंत्रित होकर एक टैंक लॉरी ने पलटी मार दी। जिसके बाद सड़क किनारे ही टैंकर में भरा डीज़ल बहने लगा। देखते ही द्केहते पूरे इलाके में यह खबर आग की तरह फ़ैल गई। सूचना मिलते ही सभी डब्बा-बाल्टी-बोतल लिए गाड़ी की ओर दौड़ पड़े।


मामला जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके के कुम्हारचक्की गांव का बताया जा रहा है जहां डीजल से भरी एक टैंकर सड़क किनारे ही पलट गई। देखते ही द्केहते मौके पर डीजल लूटने की होड़ लग गई। जिसे जो कुछ मिला उसे लिए ही डीजल लूटने को दौड़ पड़ा। बताया जा रहा है कि बरौनी से NH -107 के रास्ते डीजल लोडेड एक टैंक लॉरी खगड़िया आ रही थी। इसी दौरान एक घोड़े को बचाने के चक्कर में गाड़ी ने पलटी मार दी।


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को टैंकर से दूर किया। साथ ही हालत को सामान्य करने में जुट गई। डीजल लूटने की होड़ में लोग अपनी जान की भी बाजी लगा देते हैं। उन्हीने इस बात का भी अंदाजा नहीं रहता कि जरा सी चूक उन्हें बड़ी महंगी पड़ सकती थी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें