केंद्रीय कृषि मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना
नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, झारखंड की वर्तमान सरकार को जनता जल्द उखाड़ फेंकेगी
लोहरदगा : केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर गुमला जिले के बिशुनपुर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने को लेकर झारखंड आए हुए हैं. बिशुनपुर जाने के क्रम में लोहरदगा में केंद्रीय कृषि मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया.
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने झारखंड के रामगढ़ उप चुनाव में मिली जीत को लेकर कहा कि झारखंड में अराजकता का माहौल है. अपराधी बेलगाम हो चुके हैं. अविश्वास का माहौल बन चुका है. जिस तरीके से चुनाव में जीत मिली है, उससे स्पष्ट है कि यहां की जनता वर्तमान सरकार से मुक्ति चाहती है. झारखंड की वर्तमान सरकार को जनता जल्द ही उखाड़ फेंकेगी. उन्होंने राहुल गांधी द्वारा लंदन के कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में पेगासस के मुद्दे को फिर पर उठाए जाने, साथ ही न्यायपालिका और मीडिया के केंद्र सरकार के कब्जे में होने के बयान पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस भी भरोसा नहीं करती है.
कांग्रेस भी राहुल गांधी के बयान को प्रमाणित नहीं करती है. राहुल गांधी के बयान पर वह टिप्पणी करना जरूरी नहीं समझते हैं. राहुल गांधी की वजह से ही आज कांग्रेस पूरे देश में लगभग खत्म होने के कगार पर है. उन्हें विश्वास है कि बची खुची कांग्रेस को भी राहुल गांधी ही खत्म करेंगे.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।