Live

केजरीवाल इज सेकंड हिटलर

BJP कार्यालय के बाहर तजिंदर पाल बग्गा ने लगाया विवादित पोस्टर

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

NEW DELHI : नई दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर एक नया विवादित पोस्टर लगाया गया है। इसमें कहा गया है कि केजरीवाल दूसरा हिटलर है जिन्होंने पूरे शहर को गैस चैंबर में बदल दिया है। होर्डिंग के नीचे भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा का नाम लिखा हुआ है। आइए डिटेल में जानते हैं क्या है पूरा मामला

इस मामले पर बग्गा ने बताया कि मैने उनकी तुलना हिटलर से इसलिए की क्योंकि दुनिया में ये दूसरा उदाहरण है जब किसी नेता ने अपने ही राज्य को गैस चैंबर में बदल दिया। SC ने भी कहा है कि दिल्ली गैस चैंबर में बदल गई है। दिल्ली की जनता प्रदूषण से मर रही है लेकिन अरविंद केजरीवाल राजनीतिक दौरे पर हैं।

बताते चले कि इन दिनों दिल्ली में प्रदूषण का लेवल काफी अधिक है। दिल्ली सरकार ने इस कारण सभी स्कूलों को बंद करने का भी ऐलान कर दिया। कक्षा 8, 9, 10 या इससे उपर के शिक्षण संस्थानों को आनलाइन क्लास चलाने को कहा गया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें