Live

KATIHAR में तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

बिहार-झारखंड और पश्चिम बंगाल में देते थे लूट हत्या एवं डकैती की वारदात को अंजाम

A
Arun Chourasiaलेखक

KATIHAR:-कटिहार पुलिस को अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।दो अलग-अलग मामलों में यहां की पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मौलवी गैंग के दो शातिर अपराधी हुए गिरफ्तार हुए हैं। बिहार, बंगाल और झारखंड में लूट, हत्या, डकैती जैसे मामलों में दोनो अपराधी सक्रिय थे।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि दिवाली और पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। सिलसिले में सहायक थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा में संगीन आरोपों में शामिल कुख्यात अपराधी लालेश्वर सहनी उर्फ लालू सहनी और श्रीकांत मंडल को गिरफ्तार कर लिया दोनों अपराधी मौलवी गैंग से ताल्लुक रखते हैं, दोनों के पास से एक लोडेड देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।वहीं दूसरी घटना सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही में पुलिस के गश्ती के दौरान एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है, पुलिस ने बताया कि ललियाही का नितेश कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह बीच सड़क पर पिस्तौल लहरा रहा था, इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया सोनू सिंह की तलाशी लेने पर एक पिस्तौल के साथ एक जिंदा कारतूस भी बरामद की गई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें