Live

कटिहार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

भारी मात्रा में शराब बरामद, वाहन छोड़ भागा तस्कर

A
ASHISH KUMARलेखक

बड़ी खबर आ रही है कटिहार से जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 57 लीटर शराब के साथ एक कार जब्त किया है। इस दौरान शराब तस्कर कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।

इस मामले में कटिहार जिले के पोठियाओपी अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार राय ने बताया कि देर रात्रि सूचना मिली थी कि डूमर - पोठिया पीडब्ल्यूडी सड़क से एक कार जिसमे भारी मात्रा में विदेशी शराब रखी हैं वो गुजरने वाली है। सूचना मिलने के बाद सड़क पर दलबल के साथ वाहन जाँच किया जा रहा था,तभी डूमर की ओर से आ रही एक तेज रफ़्तार कार को रुकने का इशारा किया।

अचानक सामने पुलिस चेकिंग होता देख कार चालक भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने भी कार का पीछा किया। कुछ दूर जाने के बाद कार चालक पकड़े जाने के डर से शराब लदी कार को छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार की तलाशी के दौरान 57 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। वहीँ इस मामले में ओपी अध्यक्ष ने कहा कि वाहन मालिक और चालक के विरुद्ध कांड दर्ज कर लिया गया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें