Hindi News / पंचायत सरकार भवन में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल,सरकार का जताया आभार

कटिहार पहुंचे मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी : पंचायत सरकार भवन में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल,सरकार का जताया आभार

Edited By:  |
katihar pahuchey mantri pramod chandrawansi

कटिहार:पंचायत विकास दिवस के मौके पर गरभेली में पंचायत सरकार भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसी कड़ी में बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग,क्ला संस्कृति मंत्री सह प्रभारी मंत्री डॉ.प्रमोद कुमार चंद्रवंशी कटिहार पहुंचे. जहां उन्होंने कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को भी सुना. इस मौके पर पूर्व डिप्टी सीएम सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद,जिला अधिकारी आशुतोष द्विवेदी सहित कई अधिकारी और पदाधिकारी मौजूद रहे.

मंत्री ने कहा कि पूरे बिहार के हर पंचायत में ये कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार जताया. मंत्री ने कहा कि सरकार ने पंचायत तक पहुंचाने का काम किया है. आने वाले समय में इसके कई फायदे होने वाले है. आज का जो विषय था महिला हितैषी देश के प्रधानमंत्री,राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के विकास के लिए सतत प्रयास किया है. आगे भी इनका विकास होगा,जीविका दीदी के माध्यम से महिलाओं के जनधन खाता के माध्यम से,महिलाओं के उज्जवला योजना के माध्यम से,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे कई कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं के सतत विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रयासरत है.

पंचायत विकास दिवस के इस कार्यक्रम में जीविका दीदियों ने शराबबंदी को कैसे सफल किया उसकी चर्चा की साथ ही नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी की गई. इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ साथ महिलाओं ने बढ़कर हिस्सा लिया.