Live

कटिहार में थानाध्यक्ष पर लगा अश्लील हरकत का आरोप

शिकायत के बाद आक्रोशित भीड़ ने SC ST थानाध्यक्ष को बंधक बना कर दी पिटाई

A
Arun Chourasiaलेखक

KATIHAR:-बड़ी खबर कटिहार से आ रही है जहां नशे में धुत थानाध्यक्ष द्वारा नाबलिग से छेड़खानी करने का आरोप लगा है और इस आरोप के बाद आक्रोशित भीड़ ने थानाध्यक्ष को बंधक बनाकर पिटाई कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार कटिहारकेएससीएसटी थानाध्यक्षनित्यानंदपासवानकोलोगोंनेबंधकबनाकरपिटाईकी है।बंधक बनाये जाने की सूचना पर सहायक थाना के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह थनाध्यक्ष को छुड़ाकर अपने साथ लेते गये।

यह पूरा मामला स्थानीय सहायक थाना क्षेत्र के बुद्धू चौक मोहल्ले का है।स्थानीय लोगों ने बताया कि थानाध्यक्ष एक नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर रहे थे,इस हरकत पर बच्ची की मां द्वारा विरोध जताया गया,जिसके बाद थानाध्यक्ष उनके साथ भी बदतमीजी करने लगे, जिससे स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए।भीड़ ने पहले तो थानाध्यक्ष को बंधक बना लियाऔर फिर उसकी पिटाई भी कर दी। थानाध्यक्ष कृत्यानन्द पासवान को मुक्त करवाने के लिए पहुंची सहायक थाना की पुलिस गाड़ी का घेराव करते हुए आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन किया।सहायक थाना की पुलिस ने किसी तरह एससी एसटी थानाध्यक्ष को भीड़ के चुंगल से मुक्त करवाकर अपने साथ लेती गयी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें