Live

24 घंटे के अंदर ही लूटकांड का पर्दाफ़ाश

ट्रक को अपराधियों ने बनाया था निशाना, पढ़े पूरी खबर

A
ASHISH KUMARलेखक

कटिहार : खबर है कटिहार से जहां लूटकांड के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने घटना का पर्दाफाश कर दिया है। बताया जा रहा है कि गुलाब बाग मंडी से मकई बेच कर आ रहे ट्रक को रोक कर उसके ड्राइवर से सारा पैसा हथियार बंद आरोपियों ने लूट लिया था। वहीँ घटना के बाद ड्राइवर ने स्थानीय थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

मामला कटिहार के बलिया बेलोन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां कटिहार पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर हुए लूट कांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने नगर थाना मे प्रेस वार्ता कर बताया कि 21 अप्रैल को बलिया बेलोन थाना अंतर्गत फूटनी चौक पेट्रोल पंप से आगे आजमनगर जाने वाली बरखाल बांध सड़क पर एक ट्रक जो पूर्णिया के गुलाब बाग मंडी से मकई बेच कर आ रहे थे ,इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम देते हुए 3 लाख 61 हजार रुपए लूट लिए साथ ही मोबाइल भी लूट लिया।

इस बाबत एफआईआर दर्ज किया गया और पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान करते हुए ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर उससे सख्ती से पूछताछ की और ड्राइवर की निशानदेही पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 6 अपराधी को गिरफ्तार किया और उनसे लूट की राशि में दो लाख उन्चास हजार पांच सौ रुपए बरामद किया ,साथ ही साथ लूटे गए मोबाइल और घटना में प्रयुक्त सभी मोबाइल को बरामद कर लिया।

उन्होंने बताया कि लूट की घटना का मुख्य साजिशकर्ता ट्रक ड्राइवर ही निकला इस तरह कटिहार पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर लूट कांड का सफल उद्भेदन करते हुए सभी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें