Live

बिहार के कटिहार में पांच लोगों की मौत

दो पक्षों में सैकड़ों राउंड गोलीबारी

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

KATIHAR : अभी अभी बिहार के कटिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच में जमकर विवाद हुआ है। इस घटना में 5 लोगों के मरने की बात सामने आ रही है। आइए डिटेल में जानते हैं क्या है पूरा मामला....

घटना कटिहार जिला के दियारा क्षेत्र का बताया जाता है। इस घटना में 5 लोगों की मौत की सूचना है। दो पक्षों में सैकड़ों राउंड गोलीबारी हुई है। सेमापुर थाना क्षेत्र के मोहना चांदपुर बांध के निकट कटैया बहियार की इस घटना के बारे में कटिहार एसपी ने कहा कि बस एक आदमी को गोली लगी है। हालांकि उन्होंने पांच लोगों के मौत की पुष्टि नहीं की है। उधर घटना स्थल पर तीन थाना की पुलिस पहुंच गई है।

अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें...WHATTSAPP और FACEBOOK

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें